Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक, औद्योगिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किया गया। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, प्रगति और अधोसंरचना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य को लेकर बताया गया कि प्रकरण जीडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी, लोनी में बंद पड़ी पानी की टंकियों के पुनः संचालन के लिए जल निगम ने दो माह में डीपीआर तैयार कर यूपीसीडा को भेजने की जानकारी दी।

दिल्ली–लोनी रोड पर नालों के गंदे पानी और क्षतिग्रस्त सड़क के मामले में संबंधित विभागों ने अवगत कराया कि निर्माण हेतु सीएनडीएस सर्वे पूरा कर चुका है और शासन द्वारा 110 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि धनराशि आवंटन के बाद कार्य शीघ्र शुरू होगा।

अमृत स्टील कंपाउंड में नाले के 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, शेष कार्य 15 दिनों में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में नालियों और सड़क शुद्धीकरण के कार्य हेतु स्वीकृत एस्टीमेट पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर जलभराव समस्या के लिए एनएचएआई को लंबित एस्टीमेट शीघ्र लेने व स्वीकृति दिलाने के निर्देश दिए गए। कार्बन कॉन्टिनेंटल क्षेत्र में पार्क सौंदर्यकरण और सफाई कार्यों में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन में सुधार करने के आदेश जारी किए गए।

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।