यूपी – गाजियाबाद मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का आगमन आज इंदिरापुरम स्थित कार्यालय में हुआ। उन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया में जुटे समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया और इस अभियान की महत्ता पर विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कैबिनेट मंत्री ने बी.एल.ओ. से बातचीत कर उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को जाना तथा उन्हें आवश्यक सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए और प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मंज़ुला गुप्ता सहित मंडल और वार्ड के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहभागी नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। पार्षद अनिल तोमर ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में सामूहिक प्रयास ही सफलता का आधार है।







