Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

खाटू श्याम संकीर्तन में मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म समय पर जमा करने की अपील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, रामनगर स्थित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के गाजियाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के निवास स्थान पर खाटू श्याम जी का संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित अशोक भारतीय, जिला संरक्षक व नाम परिवर्तन अभियान संयोजक संदीप त्यागी रसम तथा महानगर किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संकीर्तन के दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के सभी मतदाताओं से अपील की गई कि एसआईआर के लिए मिली एक सप्ताह की अतिरिक्त अवधि का लाभ उठाते हुए अपने फॉर्म पूर्ण कर बीएलओ को समय पर जमा करें। साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि विदेशी कोई भी मतदाता वोटर सूची में शामिल न हो और स्थानीय कोई भी मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। संगठन ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे स्वयं भी एसआईआर फॉर्म समय से जमा करें और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसमें सहयोग करे।

संकीर्तन में राजेश वर्मा, आनंद वर्मा, पंडित अशोक भारतीय, पंकज भारद्वाज, संदीप त्यागी रसम, प्रवीण बत्रा, वागीश, अमित वर्मा, सार्थक वर्मा, रश्मि वर्मा, तनिष्क वर्मा, योगेश गुरुजी, नरेश वर्मा, विक्की गर्ग, यामिनी गर्ग, जय वर्मा, अक्षत वर्मा, आर. वर्मा, लक्ष्मी, किरण, नीतू, तरुण वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

निवेदक: पंडित अशोक भारतीय