यूपी – गाजियाबाद, वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की।
शुरुआत छात्रा करिश्मा द्वारा मूल मंत्र पाठ से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद छात्रों ने भाषण और कविताएँ प्रस्तुत कर गुरु तेग बहादुर के अदम्य साहस, त्याग और मानवीय मूल्यों को स्मरण किया। अलिशा ने गुरु जी के आदर्शों पर सारगर्भित भाषण दिया, जबकि अदिति ने कविता के माध्यम से गुरु जी की शिक्षाओं के प्रति भक्ति और कृतज्ञता व्यक्त की। मुस्कान ने उनके अटल संकल्प और बलिदान पर प्रकाश डाला। ध्रुव कुमार ने गुरु जी के नैतिक साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। ओम प्रकाश ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। करिश्मा ने भी प्रभावशाली भाषण देकर गुरु जी के आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने गुरु तेग बहादुर के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, निस्वार्थता और मानवता के लिए किया गया बलिदान आज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन अमित पाराशर ने किया।







