यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक 30 नवंबर 2025 को घंटाघर स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर अपने सुझाव रखे।

बैठक में मुख्य रूप से SIR अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई और सहयोग कैंप में आमजन की सहायता को प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत वीरेंद्र गौतम को उपाध्यक्ष चिकित्सा विभाग, अदिति सिंह को महासचिव तथा प्रवीण कुमार को महासचिव RTI विभाग में मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों को कार्यालय में मनोनयन पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, महासचिव अमित कुमार बंटी, कोऑर्डिनेटर अजय चौधरी, फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल, पूर्व पार्षद माया देवी, महासचिव यश कौशिक, रविशंकर सूर्या, शबाना जाकिर, सोनम, गाजियाबाद विधानसभा 56 प्रभारी मनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, कासिम, सीताराम प्रजापति, उपाध्यक्ष जगतार भट्टी, समसुद्दीन सैफी, सचिव हाफिज सलमानी, अब्दुल कादिर खान, योगेश शर्मा, अल्का शर्मा, लक्ष्मण सिंह, शैलेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि संगठन को प्रत्येक स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के निराकरण और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।






