Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लखनऊ में ‘विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त ने रखे विचार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत @2047 कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद नगर निगम की उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से कार्य कर रहा है और आने वाले वर्षों में निगम को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकास योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में शहर में निर्माण कार्यों की गति बढ़ी है, जिसमें सीएम ग्रिड, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं। नगर निगम को हाईटेक कार्यप्रणाली की ओर ले जाने के लिए भी लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा, नगर विकास प्रमुख सचिव, नीति आयोग की प्रोजेक्ट डायरेक्टर अन्ना रॉय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगर आयुक्तों ने भी अपनी योजनाएँ साझा कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे नगर निकायों की सराहना की गई तथा जनहित में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आवश्यक बताया गया।