Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सौंपी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए गाजियाबाद नगर निगम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम टीम बीएलओ का हर स्तर पर सहयोग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के सफाई नायक और सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर भी बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं की पहचान और फॉर्म भरवाने में मदद कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने वरिष्ठ प्रभारियों की बूथवार ड्यूटी लगाकर मॉनिटरिंग को मजबूत किया है, जबकि जोनल प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निगम कर्मी मतदाताओं और बीएलओ के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिससे अभियान की रफ्तार बढ़ी है। बीएलओ द्वारा SIR फॉर्म एकत्र करने और सही जानकारी भरवाने में निगम टीम की सहयोगी भूमिका को सराहा गया। जिले ने तेज गति से कार्य करने वाले बीएलओ का उत्साहवर्धन भी किया।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त और विभागीय अधिकारियों को क्षेत्रीय मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने अर्चना व संजय कॉलोनी में निरीक्षण किया, जबकि अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने नंदग्राम के 25 बूथों का भ्रमण किया। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज ने इंदिरापुरम के बूथों पर निरीक्षण किया और गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल और देशराज ने शहीद नगर क्षेत्र में बीएलओ का सहयोग किया।

सफाई नायकों की टीम वार्डों में घर-घर जाकर SIR फॉर्म एकत्र कर रही है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और अधिकारी मौके पर निर्णय लेकर कार्यों में तेजी लाएँ। अभियान में नगर निगम की टीमें समर्पित रूप से जुटी रहीं।