Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ए ब्लॉक कवि नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, ए ब्लॉक कवि नगर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों—पुरुष, महिला, बालक और बालिकाओं—ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न वर्गों में युवराज, अरनव, प्रियंका, देवांश, आशुतोष पैशना, रीवान और रूहतंकीका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अरनव, अभिषेक, शलज, स्वाति, आशुतोष, माधव, शौर्य, आराध्या, अभिनव और वेदिका उपविजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान सचिव अमित चौधरी और ललित जायसवाल द्वारा विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के संचालन में चीफ रेफरी सौरव गुप्ता और एम्पायर प्रियांशु चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन में शलज और सुमित ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ए ब्लॉक कवि नगर वेलफेयर एसोसिएशन ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ सके।