Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रेडक्रॉस और इनर व्हील क्लबों द्वारा 50 टीबी रोगियों को पोषाहार पोटली वितरित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद ने इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर, इनर व्हील क्लब कौशाम्बी, रोटरी क्लब तथा भारतीय विप्र परिषद के सहयोग से क्षय रोग मुक्त जनपद अभियान को गति दी है। इसी क्रम में दोनों इनर व्हील क्लबों के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को डुंडाहेड़ा स्थित राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय में गोद लिए गए 50 क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली वितरित की गई।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता और मानवी सिंघल ने रेडक्रॉस की ब्रांड एंबेसडर ऋचा सूद का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व ऋचा सूद ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल आनंद का भी सम्मान किया।

रेडक्रॉस के कालातीत सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि लाभार्थियों को टीबी से बचाव, उपचार के दौरान सावधानियों तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दो छोटे बच्चों के टीबी से ग्रस्त होने पर उपस्थित सभी लोग भावुक हुए। अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

रेडक्रॉस द्वारा टीबी मरीजों की खोज के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नए मरीज को चिन्हित कर लाने वाले को प्रति व्यक्ति 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जानकारी भी दी गई।

मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता के तहत अस्पताल परिसर में मौजूद महिलाओं को सैनेटरी पैड और बिस्कुट वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, संजय यादव सहित अस्पताल के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान रहा।