Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और रखरखाव पर दिए गए आवश्यक निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षित व व्यवस्थित निगरानी सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, निगरानी प्रणाली और परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहें और रिकॉर्ड लगातार अपडेट होता रहे। साथ ही परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि मशीनों की सुरक्षा व उपयोगिता प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सर्वोपरि है और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में मौजूद सभी उपकरणों और मशीनों की समय-समय पर जांच की जाए और किसी भी तकनीकी समस्या की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में बीजेपी से सुभाष चन्द्र शर्मा, समाजवादी पार्टी से ताहिर हुसैन, कांग्रेस से राजेन्द्र शर्मा और बीएसपी से मनोज कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा निर्वाचन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ और सभी ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।