Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सम्राट चौक पर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ कार्रवाई, 14 दिन का नोटिस जारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, प्रताप विहार सम्राट चौक पर अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा द्वारा 20 अक्टूबर को की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया था।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता, भावना अगरिया और अवधेश पाराशर शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी मीट की दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां पाई गईं। विभाग ने दुकानदारों को नियमों के उल्लंघन पर 14 दिन का नोटिस जारी किया और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा ने कहा कि सम्राट चौक प्रताप विहार से सिद्धार्थ विहार व दिल्ली–नोएडा को जाने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। तेजी से बढ़ती मीट की दुकानों के कारण क्षेत्र की स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सम्राट चौक पर अवैध रूप से चल रही सभी मीट दुकानों को जल्द बंद कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर अभियान के समन्वय में मौजूद रहे।