Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर कमेटी ने मनाई पूर्व राज्यपाल महावीर प्रसाद और महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा शुक्रवार को कम्पनी बाग स्थित महानगर कार्यालय पर पूर्व राज्यपाल महावीर प्रसाद और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अगुवाई में दोपहर 12 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महावीर प्रसाद (11 नवंबर 1939 – 28 नवंबर 2010) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे बांसगाँव से सांसद रहे और केंद्र सरकार में लघु उद्योग तथा कृषि एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वहीं महात्मा ज्योतिबा फुले (11 अप्रैल 1827 – 28 नवंबर 1890) भारत के अग्रणी समाज सुधारक, विचारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने स्त्री शिक्षा, दलित उत्थान और सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि महावीर प्रसाद की सरलता, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है। वहीं महात्मा फुले के विचार सामाजिक न्याय की मजबूत नींव हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, एडवोकेट चन्द्रपाल (प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), उपाध्यक्ष हरीश गोयल, उपाध्यक्ष समसुद्दीन सैफी, महासचिव रविशंकर सूर्या, महासचिव अमित कुमार बंटी, महासचिव मोहम्मद फहीम खान, नन्द किशोर, हैदर शाकिर, मोहम्मद कासिम और संजय गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।