यूपी – गाजियाबाद, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी. 258) ने भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस संतोष कुमार वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महासभा ने जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वर्मा का बयान समाज में नफरत फैलाने वाला और अपमानजनक है, जिससे ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। संगठन ने आरोप लगाया कि एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी का ऐसा बयान दूषित मानसिकता को दर्शाता है और सामाजिक सद्भाव को क्षति पहुंचाता है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि योग्य कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शिकायत पत्र प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को भी प्रेषित किया गया है।







