Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मूलचंद शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, हरबंस नगर निवासी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा के भाई स्वर्गीय मूलचंद शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को परिजनों व परिचितों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके सरल, मिलनसार एवं सहृदय व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि मूलचंद शर्मा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात अंबेडकर रोड स्थित स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भंडारे के सफल आयोजन में विनोद कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, हेमंत कौशिक, डॉ. विकास शर्मा, सतीश शर्मा और सोनू शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने स्वयं वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और आने वाले श्रद्धालुओं का सत्कार किया।

भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मूलचंद शर्मा को एक समाजसेवी और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े व्यक्ति के रूप में याद किया। परिजनों ने कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।