Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

चोरियों का खुलासा न होने पर संजयनगर हनुमान मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


दानपत्र तोड़कर लाखों की चोरी; तीन वारदातों के बाद भी अपराधी पकड़ से दूर, ट्रस्ट ने 2 दिसंबर से मंदिर बंद करने का लिया निर्णय

यूपी – गाजियाबाद, संजयनगर स्थित हनुमान मंदिर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आहत मंदिर प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि हालिया चोरी का खुलासा कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आगामी मंगलवार 2 दिसंबर से मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर दरी बिछाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जो चोरी की वारदात खुलने और दान की राशि वापस मिलने तक जारी रहेगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वी.के. अग्रवाल और मीडिया प्रभारी बी.के. शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 नवंबर की रात तीन अज्ञात चोरों ने मंदिर के तीन दानपत्र तोड़कर लाखों रुपये चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें आरोपी दानपत्रों को तोड़ते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी फरवरी 2022 और उसी वर्ष बाद में दो बार दानपत्र तोड़कर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी रिपोर्ट थाना कविनगर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ।

ट्रस्ट ने बताया कि दो अन्य मौकों पर चोर रंगे हाथों पकड़े भी गए, फिर भी कार्रवाई प्रभावी न होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार चोरी से मंदिर असुरक्षित महसूस हो रहा है और श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना हुआ है।

ट्रस्ट ने प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो मंदिर को असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन मंदिर के बाहर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित होगा।

प्रेस वार्ता में सुरेंद्र त्यागी, शिव कुमार शर्मा, योगेश कौशिक, वैभव त्यागी, प्रदीप गर्ग, गजेंद्र शर्मा, अंकुर अग्रवाल, डॉ. नीरज गर्ग, हरीओम त्यागी, इंद्रेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में ट्रस्ट और स्थानीय लोग मौजूद रहे।