Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण समाज का आक्रोश, गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपकर आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। महासभा के अनुसार 25 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश में आयोजित अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में संतोष वर्मा ने अपने भाषण में कहा कि जब तक उनके बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना ले, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इस टिप्पणी को संगठन ने ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान और सामाजिक सौहार्द को तोड़ने वाला बताया।

महासभा का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करना है, न कि अराजकता फैलाना। संगठन ने मांग की कि संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त किया जाए और भारतीय न्याय-संहिता की धारा 196 के तहत कार्रवाई की जाए। महासभा ने चेतावनी दी कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य संरक्षक पं. जे. के. गौड़, जिलाध्यक्ष पं. जयनन्द शर्मा, महानगर अध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा, प्रचार सचिव आयोजन समिति पं. धीरज भार्गव, बीके शर्मा हनुमान सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।