
यूपी – गाजियाबाद, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा।
महासंघ ने कहा कि संगठन हमेशा सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करता है, लेकिन संतोष वर्मा का बयान समाज में नफरत फैलाने वाला और ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाला है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने बताया कि उक्त अधिकारी पर पूर्व में भी गंभीर आरोपों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। संगठन ने मांग की कि संतोष वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा महासंघ देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय संयोजक अनुज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमरेश शर्मा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष कविता करगेती, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, बबीता शर्मा, अशोक पांडे, सुनील शर्मा, विपिन सुंदरलाल समेत अनेक सदस्य शामिल रहे।







