Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाई कोर्ट बेंच की मांग संसद में उठाने को लेकर सांसद प्रतिनिधि को सौंपा गया ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सैकड़ों अधिवक्ता हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर स्थानीय सांसद अतुल गर्ग के निवास पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदीवालो को ज्ञापन सौंपा गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) पिछले पांच दशकों से पश्चिमी यूपी के 22 जनपदों की जनता को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने हेतु आंदोलनरत है। अधिवक्ताओं द्वारा वर्षों से जेल भरो आंदोलन, बंद, पैदल मार्च, जनसभा, कैंडल मार्च और जनप्रतिनिधियों के घेराव जैसे अनेक आंदोलनों का आयोजन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने भी लगातार समर्थन दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सांसद अतुल गर्ग ने भी इस मांग को पूर्व में संसद और अन्य मंचों पर मजबूती से रखा है, जिसके लिए बार एसोसिएशन उनके प्रति आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा करता है।

केंद्रीय संघर्ष समिति की 15 नवंबर 2025 को कैराना स्थित बार भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पश्चिमी यूपी के सभी सांसद शीतकालीन सत्र में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएँ। अधिवक्ताओं ने सांसद से आग्रह किया कि वे संसद में स्लोगन और पट्टी लगाकर भी यह मांग पुरजोर तरीके से रखें, ताकि शीघ्र ही बेंच की स्थापना संभव हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वरुण त्यागी, आदेश कुमार गर्ग, विनय कुमार पवार, खुशनुमा परवीन, सुनील कुमार, अमित पाल, नरेंद्र वत्स, सुधीर सहलोत, ब्रह्म प्रकाश प्रजापति, भारत भूषण, अब्दुल्ला, मो. सलीम, अरुण चौधरी, अमित नगर, गर्व मित्तल, मानवेंद्र सिंह, सुमित चौधरी व तुषार वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।