Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणम् समारोह की तैयारियाँ तेज, प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मुरादनगर क्षेत्र स्थित तरूणसागरम्, बसंतपुर सेंतली, दिल्ली–मेरठ मार्ग पर प्रस्तावित भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणम् एवं नवनिर्मित गुफा के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। 27 नवंबर 2025 को होने वाले इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, मंच व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, साफ–सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराए जाएँ।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रमुख अतिथियों के आने की संभावना है। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश और निकास मार्गों की निगरानी तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, इसलिए इसे पूरी गरिमा, सौहार्द और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने और व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।