
यूपी – गाजियाबाद, नगर निगम वार्ड 71 में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में एसआईआर (Special Intensive Revision) फॉर्म कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना था।
कैम्प में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपने दस्तावेजों के साथ एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर नागरिकों को फॉर्म संबंधी दिशा–निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में एसआईआर महानगर चेयरमैन, महानगर उपाध्यक्ष इस्माईल खान, मीडिया प्रभारी एडवोकेट चंदपाल, प्रदेश सचिव यूथ इमरान मलिक, यंग ब्रिगेड सेवादल जिला अध्यक्ष दानिश सैफी, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव कादर मलिक, शहीद, हनीफ खान, सुहैल हसन, कैसर हुसैन तथा बीएलओ लोकेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में सटीक जानकारी दर्ज होना हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। कांग्रेस टीम ने आश्वासन दिया कि आगे भी क्षेत्र में ऐसे जनसहयोगी कैम्प लगाए जाते रहेंगे, जिससे आम जनता को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सहजता मिल सके।
यह कैम्प क्षेत्रीय नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हुआ और लोगों ने कांग्रेस महानगर टीम के इस प्रयास की सराहना की।







