Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, वंदना सोनी बोलीं—अपराध रोकना पूरे समाज की जिम्मेदारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्रेस केयर आश्रम, कनावली इंदिरापुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन के बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी ने महिला सुरक्षा, अधिकार और सम्मान पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

वंदना सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध यह स्पष्ट करते हैं कि समस्या केवल कानून की नहीं, बल्कि समाज की सोच और संवेदनाओं की भी है। उन्होंने कहा कि स्त्री केवल सुरक्षा ही नहीं, सम्मान की भी हकदार है, और जब तक समाज अपनी मानसिकता नहीं बदलेगा, तब तक अपराधों पर अंकुश लगाना कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि हिंसा, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएँ समाज की कमजोर पड़ती संवेदनाओं का परिणाम हैं। इसलिए आवश्यक है कि हर बालिका को कानून की जानकारी दी जाए और आत्मरक्षा को स्कूलों व कॉलेजों में अनिवार्य जीवन कौशल के रूप में सिखाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह शिक्षा लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें सम्मान, समानता और सह-अस्तित्व का महत्व समझ में आए।

वंदना सोनी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण तभी संभव है जब कानून के साथ समाज भी सक्रिय भूमिका निभाए और गलत कार्यों के प्रति स्पष्ट असहमति जताए। समाज का दबाव व्यक्ति को किसी भी अपराध से पहले उसके परिणामों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है।