Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटी में ‘मंथन–2025’ बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, 50 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, आरकेजीआईटी के एमबीए विभाग में बुधवार, 26 नवंबर 2025 को ‘मंथन–2025’ बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रबंधन क्षेत्र की आधुनिक अवधारणाओं और व्यावसायिक कौशलों से परिचित कराना था। क्विज में 50 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन आरकेजीआईटी समूह के सलाहकार डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति त्यागी तथा गाजियाबाद प्रबंधन संघ के कार्यकारी निदेशक राहुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उद्घाटन सत्र में डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में मैनेजमेंट स्टूडेंट्स की भूमिका तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि मल्टीनेशनल कंपनियों के विस्तार में योग्य मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की आवश्यकता निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में छात्रों के लिए बाजार की बदलती परिस्थितियों और प्रबंधन तकनीकों की जानकारी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमंग गुप्ता (संचालन प्रमुख, विका ग्रुप) ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिजनेस क्विज जैसी प्रतियोगिताएँ छात्रों की विश्लेषण क्षमता और निर्णय कौशल को विकसित करती हैं। उन्होंने छात्रों को प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन भी दिया।

‘मंथन–2025’ का आयोजन डॉ. निशि पाठक के संरक्षण में किया गया, जबकि एमबीए विभाग की पूरी फैकल्टी टीम ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता पर विभाग को बधाई दी और ऐसी गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।