Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पढ़ी प्रस्तावना, आकांक्षा वर्मा बनीं महानगर उपाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को कम्पनी बाग, घंटाघर स्थित महानगर कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस आयोजन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना दोहराकर उदघोष किया और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माण की प्रक्रिया, उसकी धाराओं और नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान हर नागरिक के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है, इसलिए संविधान बचाओ और संविधान सम्मान की विचारधारा पर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर वीर सिंह जाटव ने आकांक्षा वर्मा को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें पदभार सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और मजबूत नेतृत्व तैयार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, एडवोकेट चन्द्रपाल (प्रदेश सचिव, अनुसूचित विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), अरविंद गौतम, नवमनोनीत उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, जिला मीडिया अध्यक्ष राहुल गौतम, वार्ड अध्यक्ष ललित नागर, उपाध्यक्ष समसुद्दीन सैफी, महासचिव रवि शंकर सूर्या, अमर सिंह राठौर, मोहम्मद कासिम, हरिराम और कार्यालय सहसचिव त्रिलोक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संविधान के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।