
यूपी – गाजियाबाद में टीबी उन्मूलन को एक जनआंदोलन का रूप देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी और रोटरी क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के तत्वाधान में रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा गोद लिए गए 50 क्षय रोगियों को मासिक पोषण पोटली का वितरण विजय नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम में रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सुभाष गुप्ता ने नए और पुराने सभी लाभार्थियों को नियमित रूप से दवाई लेने, पौष्टिक भोजन शामिल करने तथा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों आदतों से टीबी के प्रभाव को कम करने में उल्लेखनीय सहायता मिलती है।

अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो रोगी अब टीबी मुक्त हो चुके हैं, वे अपने क्षेत्रों में संभावित छिपे हुए क्षय रोगियों को पहचानकर स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में रेड क्रॉस की मदद करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जागरूक लाभार्थियों को टीबी चैंपियन बनाया जाएगा और रोटरी की ओर से सम्मानित करने की योजना भी तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज अग्रवाल, वरुण गौड़, एम. सी. गौड़, अश्वनी शर्मा, विपिन अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, मंजू राघव, अनीता शर्मा, सीमा सिन्हा, संजय यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का सराहनीय सहयोग मिला।






