
यूपी – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने बुधवार को बार एसोसिएशन, गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बार काउंसिल चुनाव के संबंध में अधिवक्ताओं से व्यापक जनसंपर्क किया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि बार काउंसिल का चुनाव चार चरणों में संपन्न होगा, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया अधिवक्ताओं की वरीयता के आधार पर पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह ने बार काउंसिल अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु समर्थन व्यक्त किया।
गाजियाबाद बार एसोसिएशन में हुआ यह संवाद आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संदेश देता है।







