Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खोड़ा–मकनपुर में भव्य एकता पदयात्रा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : असीम अरुण

यूपी – गाजियाबाद, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर खोड़ा–मकनपुर क्षेत्र में भाजपा द्वारा भव्य एकता पदयात्रा आयोजित की गई। क्षेत्र में निकली इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, जनसंपर्क और संगठन शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक डॉ. सुनील शर्मा तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारत माता और सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारे, उत्साह और अनुशासनपूर्ण जनसैलाब ने पूरे क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से भर दिया। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

मुख्य अतिथि असीम अरुण ने कहा, “सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदृष्टि से देश को एकजुट किया। उनकी जयंती हमें याद दिलाती है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और एकता ही भारत की असली शक्ति है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए समर्पित भावना से जनसेवा कर रही है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि खोड़ा–मकनपुर की जनता ने बड़ी संख्या में शामिल होकर यह साबित कर दिया कि विकास, एकता और राष्ट्रहित ही जनता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर नागरिक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पदयात्रा को संगठन की शक्ति की जीवंत मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन स्पष्ट करता है कि खोड़ा–मकनपुर राष्ट्रीय एकता और विकास के पथ पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

कार्यक्रम में सरदार एस.पी. सिंह, रीना भाटी, कार्यक्रम संयोजक पंकज भारद्वाज, सह-संयोजक नवनीत मित्तल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, योगेश भाटी, देवेंद्र यादव, विनय गुप्ता, दविंदर गिरी, वेद प्रकाश जाटव, पंडित आर.डी. शर्मा, पंकज वाल्मीकि, अभिनव जैन, धीरज शर्मा, प्रयाम सक्सैना सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

खोड़ा–मकनपुर में निकली यह ऐतिहासिक पदयात्रा सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ दोहराती है।