Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एसजीएफआई के लिए चयनित हुई सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर की दोनों बास्केटबॉल टीमें

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर ने एक बार फिर खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-17 बास्केटबॉल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनका मनोबल बढ़ाया गया।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद के क्षेत्र में भी अग्रणी माना जाता है। 13 से 16 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम ने देश के 11 क्षेत्रों की सभी टीमों को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 20 से 23 नवंबर तक राजस्थान के सुजानगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका टीम ने विजय प्राप्त कर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया।

दोनों टीमों के एसजीएफआई में चयन को विद्यालय ने बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर विद्या भारती मेरठ प्रांत के मंत्री राम वरुण, प्रदेश निरीक्षक विशोक ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के प्रशिक्षक रविंद्र मोहन शर्मा, विपिन शर्मा, लेफ्टिनेंट राजबाला सैनी, शीतल, कोच निर्भय सिंह और विशाल ने बच्चों के प्रदर्शन पर गर्व जताया। विद्यालय प्राचार्य विपिन राठी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एसजीएफआई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

समारोह में जगदीश रघुवंशी, योगेश सिसोदिया सहित विद्यालय परिवार के सभी छात्रों ने टीमों का उत्साहवर्धन किया।