Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बसपा जिला कार्यालय में 6 दिसंबर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय 36 आरडीसी, राजनगर में 25 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल में होने वाले मंडल स्तरीय कार्यक्रम की सफल तैयारी सुनिश्चित करना था। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनपद गाजियाबाद के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हों।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई लोगों ने बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़कर सचिन कसाना, दानिश तथा समाजवादी पार्टी छोड़कर एडवोकेट जावेद राहत खान अपने साथियों सहित बसपा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मनोज जाटव ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ मंडल प्रभारी मेघनाद जाटव, रोहताश सिंह जाटव, पूर्व राज्य मंत्री दया राम सैन, मनोज प्रजापति, बलवीर वाल्मीकि तथा मेरठ मंडल प्रभारी प्रेम सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जाटव ने तथा संचालन जिला महासचिव लेखराज सिंह बौद्ध ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष असलम मंसूरी, जिला सचिव राज बहादुर, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक प्रवेश तोमर, एडवोकेट आनंद सिंह, विनेश पाल सिंह सहित पांचों विधानसभाओं के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यालय प्रभारी मनोज पंडित, कार्यालय सचिव अजय कुमार, चतर सिंह, रतन सिंह, धीर सिंह, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
जारीकर्ता: जिला महामंत्री — लेखराज सिंह बौद्ध (रिटायर्ड प्रिंसिपल, दिल्ली बोर्ड)