Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शुभी गुप्‍ता ने  मालदीव में लहराया भारत का परचम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शतरंज में बालिका वर्ग की नेशनल चैम्पियन शुभी गुप्‍ता ने मालदीव में आयोजित वेस्‍टर्न एशिया चैस चैम्पियनशिप में भारत का नाम रोशन कर दिया है। शुभी ने बुधवार देर शाम इस इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता के तीन फार्मेट क्‍लासिक, रैपिड और बिल्‍टज में सिल्‍वर मैडल जीत लिए। उसने ये मैडल अंडर 12 गर्ल्‍स श्रेणी में हासिल किए।

यह चैस प्रतियोगिता मालदीव में 16 से 22 जून तक आयोजित हुई थी। इस स्‍पर्धा का गोल्‍ड कजाखिस्‍तान की कलिखमेत इलनाज ने जीता और इसी देश की असिलखान आसिया तीसरे स्‍थान पर रही।

शुभी ने क्‍लासिक फार्मेट के नौ राउंड में कुल 7.5 अंक हासिल किए जबकि इलनाज को 8 अंक मिले। आधे अंक के नुकसान के कारण इस भारतीय खिलाड़ी को दूसरे स्‍थान पर संतोष करना पड़ा। उसका आखिरी मुकाबला किर्गीजस्‍तान की अजीजोवा अदाल्‍या से हुआ। शुभ‍ि ने सफेद मोहरों से खेलते हुए ग्रुनफील्‍ड ओपनिंग से शुरूआत की और 50 चालों के बाद अदाल्‍या को हरा कर मैडल पर कब्‍जा जमा लिया।

इस वेस्‍टर्न एशिया चैस चैम्पियनशिप में चैस खेलने के लिए नौ देशों के 150 खिलाडि़यों ने हिस्‍सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भारत को बेस्‍ट फेडरेशन प्राइज से भी सम्‍मानित किया गया।

बता दें कि गाजियाबाद निवासी शुभी गुप्‍ता ने इस साल अप्रैल महीने में कर्नाटक के मांडया में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में अंडर 12 बालिका श्रेणी में सर्वोच्‍च स्‍थान हासिल करके सबको चौं‍का दिया था। शुभी की फिडे रेडिंग 1690 है। शुभी गुप्‍ता इससे पहले भी राष्‍ट्रीय स्‍तर की कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी है और वह यहां के इंदिरापुरम पब्लिक स्‍कूल में कक्षा सात की छात्रा है। शुभी गुप्ता गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक स्थित GH7 सोसाइटी की निवासी तथा श्री प्रदीप गुप्ता व श्रीमती उर्मिला गुप्ता की बेटी है।