जागृति चैरिटेबल संस्था की 31वीं वर्षगांठ पर 26 जून को लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप

यूपी – गाजियाबाद जागृति चैरिटेबल संस्था की 31 वीं वर्षगांठ पर निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 26 जून 2022 को त्रिपाठी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ई-14, सेक्टर 9, विजय नगर गाजियाबाद में किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया रजिस्ट्रेशन समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। जिसमें फिजीशियन हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में सभी प्रकार की खून की जांच एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड की सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। सिटी स्कैन व एमआरआई रुपए 1500 इको 400 प्रति मरीज़ चार्ज होगा। इस अवसर पर डॉ एम एल त्रिपाठी, डॉ मृगांक त्रिपाठी, डॉ शशांक त्रिपाठी, डॉ शुभी त्रिपाठी, डॉ ए.के. रस्तोगी, डॉक्टर गोपाल शर्मा, ट्रस्टीगण सी. ए. आलोक गुप्ता, सी. ए. रमाकांत माहेश्वरी, मनमोहन गुप्ता, डॉ. आर. के. पोद्दार, सी. ए. अनिल गुप्ता, एम. के. सेठ, डॉ. रतनलाल, सी. ए. सुनील पी गुप्ता मौजूद रहे।