Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

निगम बोर्ड बैठक में वेतन वृद्धि पास होने पर 27 जून को सफाई मजदूर संघ महापौर नगर, आयुक्त एवं पार्षदों को सम्मानित करेगा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 2 साल से लंबित चल रहा सफाई कर्मचारी, माली गैंगमैन, बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का मामला निगम बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति पास होने पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ आगामी 27 जून को महापौर आशा शर्मा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर व निगम पार्षदों का सम्मान करेगा। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव एवं पार्षद प्रदीप चौहान बाल्मीकि ने दी।

प्रदीप चौहान बाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों माली गैंगमैन व निगम में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मामला बीते 2 वर्षों से लंबित चल रहा था। 7 जून को हुई निगम बोर्ड बैठक में वेतन वृद्धि का मामला उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस मामले में प्रदीप चौहान ने सभी पार्षद गणों का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार 366 रुपए 54 पैसे और 100 रुपए अतिरिक्त भत्ता लाभ ईएसआई इपीएफ आदि सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारी अब अपने पीएफ से भी लाभ ले सकेंगे। ईएसआई के जल्दी ही कार्ड जारी होंगे ऐसे में कर्मचारी अपने परिवार को चिकित्सा सुविधा भी करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 38 सौ कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।