Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम की हठधर्मिता के विरोध में 24 जून से व्यापारी बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 07 जून, 2022 को बोर्ड बैठक में निगम की दुकानों का किराया एवं हस्तांतरण शुल्क में बेहताश वृद्धि किए जाने के विरोध में पीड़ित व्यापारियों के साथ महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने 24 जून से घंटा घर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसकी जानकारी महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोपी चन्द ने अवगत कराया कि विगत में नगर निगम गाजियाबाद द्वारा निगम की बोर्ड बैठक में हमारे 1702 व्यापारियों पर दुकानों के किराया में अत्यधिक वृद्धि करते हुए विगत 25 वर्षो से जोड़ते हुए किराया 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही 10 प्रतिशत प्रति वर्ष किराया बढ़ाया जाना तय हुआ है, जिससे आगामी 15-20 वर्षों में ही हमारी दुकानों (1702) का किराया 40 से 50 हजार रूपये प्रति माह जी.एस.टी. सहित हो जायेगा। यह किराया इससे भी कई गुना बढ़ जायेगा यदि निगम वर्तमान किराये की दर को आगामी कुछ वर्षों में और वृद्धि कर देता है तो महानगर उद्योग व्यापार मण्डल इसकी घोर निंदा करता है।

महानगर महामंत्री अशोक चावला ने बताया कि निगम द्वारा हस्तांतरण शुल्क के रूप में तीन लाख रुपये लेना सुनिश्चित किया है। जो कि न्याय हित में उचित नहीं है क्योंकि वर्तमान में हस्तांतरण करने के लिए निगम द्वारा रूपये 100/- प्रति वर्ग फिट बढ़ाया जाना निश्चित है।

उन्होंने कहा महानगर उद्योग व्यापार मंडल मांग करता है कि निगम एक्ट के अनुसार 12.5 प्रतिशत किराया 03 वर्ष में बढ़ाया जाए एवं हस्तांतकरण शुल्क वर्तमान की तुलना में दोगुना करते हुए इसे रूपये 200/- वर्ग फिट कर दिया जाए। हमारा यह भी सुझाव है कि पूर्व की भांति जैसे पटेल मार्ग पर मकानों को विक्रय किया था उसी क्रम में निगम अपनी 1702 दुकानों को चार आसान किस्तों में विक्रय कर दें। ताकि हमारा व्यापारी इस मंदी के दौर में इस समस्या का आसानी से निराकरण कर सके एवं निगम को भी इस क्रिया से करोडों का कोष संग्रहित कर सकता है।

श्री चावला ने बताया उपरोक्त विषय में महानगर उद्योग व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल अपने व्यापारियों के हित को देखते हुए विगत 14 जून 2022 को गाजियाबाद नगर आयुक्त एवं महापौर महोदया से निगम कार्यालय में जाकर मिला और अपने व्यापारियों की पीड़ा को उनके सामने रख उपरोक्त सुभाव भी दिए परन्तु खेद के साथ अवगत कराना पढ़ रहा है कि नगर आयुक्त महोदय एवं महापौर महोदया हमारे व्यापारियों के दर्द को नहीं समझते हुए अपनी हठधर्मिता पर कायम रहते हुए किसी भी विचार पर सहमत नहीं हुए। जिस कारण अत्यन्त पीड़ा के साथ महानगर उद्योग व्यापार मंडल को अपने पीड़ित व्यापारियों के साथ धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश स्वामी व उपाध्यक्ष राकेश बवेजा ने बताया कि 24 जून 2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक घंटाघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में बृज मोहन सिंघल, सुनील गोयल, युवा व्यापार मण्डल के प्रांतीय महामंत्री राजदेव त्यागी, वसीम अली, सुरेश गुप्ता, तरूण बुद्धिराजा, जोगिंदर मित्रा, राकेश रहेजा, राजेश लोहिया, सुरेश पाल सोनू, विजय ढींगरा, राकेश गुप्ता, अजय बंसल, विनोद गोयल, पंकज गर्ग, आशु आनंद, जय प्रकाश, प्रवीण बत्रा, अनिल गर्ग, पवनेश कुमार, आशीष मित्तल, त्रिपेश गौतम, दीपक पाल, अंशुमन गुप्ता, विकास चौहान, अशोक मदान, पुनीत धींगरा, प्रेम अरोड़ा, हितेन्द्र शर्मा, मुखविंदर सिंह भाटिया, मोहित कक्कड़, विजय कक्कड़, भारत बजाज (भूसी), जितेन्द्र सिंह जग्गी, रिछपाल चौधरी, अमित गोयल, हर्ष, अशोक कुमार गर्ग, संजीव चौधरी, अजय कुमार गर्ग, महेश मित्तल उपस्थित रहे।