आचार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आयोजित मध्यमा और उत्तमा परीक्षा के प्रमाण पत्र किए गए वितरित

यूपी – गाजियाबाद सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र के तत्वावधान में आचार्यों हेतु मध्यमा और उत्तमा परीक्षा का आयोजन किया गया था।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की 10 आचार्यों ने इसमें भाग लिया था। मध्यमा परीक्षा में मनु शर्मा और सोनिका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 100 में से 88 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तमा परीक्षा में अर्चना गुप्ता ने 100 में से 80 अंक प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंदना सत्र के पश्चात आज प्रधानाचार्य एवं  उप प्रधानाचार्य के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि आज आचार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष किसी ने किसी परीक्षाओं का आयोजन होता है गत वर्ष प्रथमा की परीक्षा हुई थी। जिन्होंने प्रथमा परीक्षा उत्तीर्ण की थी उनकी मध्यमा परीक्षा हुई है और जिन्होंने वर्ष उत्तमा परीक्षा  उत्तीर्ण कर ली है ।अगले वर्ष उनकी प्रज्ञा की परीक्षा होगी।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विद्यालय के संयोजक आचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि विद्या भारती छात्रों के साथ साथ शिक्षकों में भी गुणवत्ता एवं कुशलता का निर्माण करती है ताकि भावी पीढ़ी को सर्वांगीण विकास हेतु उत्तम प्रयास किए जा सकें।