Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, यादों ने फिर किया भावुक : आनंद प्रकाश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, HIET अध्यक्ष आनंद प्रकाश ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र न केवल महान कलाकार थे, बल्कि दिल के बेहद साफ, खुशमिजाज और यारों के यार इंसान थे। उनसे कई बार मिलने के अनुभव आज भी जीवन की अमूल्य स्मृतियाँ हैं।

आनंद प्रकाश ने बताया कि एक बार हैदराबाद के रामानुज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान वे अचानक धर्मेंद्र से मिलने पहुँचे और अपने लिए एक छोटे से रोल का आग्रह किया। निर्देशक से बातचीत के बाद उनके लिए पोस्टमैन का किरदार तैयार किया गया। इसे वे अभिनेता धर्मेंद्र का अनमोल उपहार मानते हैं। उन्होंने कई बार लोनावला स्थित फार्महाउस पर उनके साथ पंजाबी भोजन का आनंद लेने की यादें भी साझा कीं।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान भी जब वे मुंबई पहुँचे, तो धर्मेंद्र ने तुरंत मिलने के लिए बुलाया। मास्क लगाए हुए मिलने पर धर्मेंद्र ने उन्हें गले लगा लिया। एक बार कपिल शर्मा से मिलने की इच्छा जताने पर धर्मेंद्र ने हँसते हुए तुरंत फोन मिलाया और कपिल शर्मा अपनी पत्नी संग सीधे उनके घर आ पहुँचे। यह घटना उनके बड़े दिल और स्नेहपूर्ण स्वभाव को दर्शाती है।

आनंद प्रकाश ने कहा कि धर्मेंद्र वास्तव में मददगार और संवेदनशील व्यक्तित्व थे। उनके जाने से फिल्म जगत ही नहीं, बल्कि अनेक चाहने वाले गहरे दुःख में हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की।