Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

योगी सरकार की प्राथमिकता: दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग के हर लाभार्थी तक योजनाओं का समयबद्ध लाभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, 25 नवम्बर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन, लखनऊ में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट व्यय, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं है। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर और बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 से 5 दिसंबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। दोनों विश्वविद्यालयों में नामांकन बढ़ने के साथ नए छात्रावास निर्माण से इस वृद्धि को और गति मिलने की उम्मीद है। जिला स्तर पर मोटर ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति, शादी-अनुदान और कंप्यूटर प्रशिक्षण (ट्रिपल-सी/ओ-लेवल) योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा प्रशिक्षार्थियों की राशि सीधे सही बैंक खाते में भेजी जाए। शादी-अनुदान के सभी लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव स्तर तक किया जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी दिव्यांगजन या पिछड़ा वर्ग का पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार की पहलें आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।