Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शिव सेना (यूबीटी) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्य समिति बैठक संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

संगठन विस्तार और बीएमसी चुनाव रणनीति पर जोर

यूपी – गाजियाबाद, शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) की प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक पाण्डव नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुख सागर फार्म हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल प्रमुख, जिला प्रमुख और महानगर प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने की, जबकि संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी महेश कुमार आहूजा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी हिंदुत्व की विचारधारा के आधार पर आम नागरिकों की सेवा करें और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि शिव सेना (यूबीटी) के सदस्यता अभियान को गति देने की आवश्यकता है, ताकि संगठन मजबूत हो सके। साथ ही आगामी मुंबई बीएमसी चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय प्रवासी नागरिकों से संपर्क बढ़ाकर उन्हें शिव सेना (यूबीटी) के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे बीएमसी में बहुमत के साथ पार्षदों की जीत सुनिश्चित की जा सके और एक बार फिर बीएमसी पर शिव सेना (यूबीटी) का भगवा ध्वज फहराया जा सके।

उन्होंने गौहत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की भी मांग रखी। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर संगठन के स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया गया।

बैठक में प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, योगेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठक मनोज सैनी, मुरादाबाद मंडल प्रमुख आर.के. आर्य, मेरठ जिला प्रमुख संदीप गर्ग, अलीगढ़ जिला प्रमुख मांगे राम शर्मा, बुलंदशहर जिला प्रमुख अशाक पुण्डीर, शामली से तेजवीर शर्मा, सहारनपुर से नीरज रोहिला, बुलंदशहर जिला प्रमुख संजय राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगरा से चेतन चौहान और मुरादाबाद से विपिन भटनागर भी बैठक में मौजूद रहे।