Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इंदिरा भवन दिल्ली में आयोजित 76वां संविधान दिवस कार्यक्रम में गाजियाबाद कांग्रेस टीम की सहभागिता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली/गाजियाबाद – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा इंदिरा भवन, दिल्ली में आयोजित “भारत का 76वां संविधान दिवस – संविधान बचाओ, संविधान सम्मान 2025” कार्यक्रम में गाज़ियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव अपने पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में संविधान बचाना, उसकी गरिमा बनाए रखना और जन-जन तक इसके महत्व को पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर गाज़ियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी से उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग एडवोकेट चन्द्रपाल, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन, महासचिव रविशंकर सूर्या, कांग्रेस नेता अरविंद गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह और हर्ष सूर्या सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने संविधान दिवस पर संकल्प लेते हुए संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए जनजागरण अभियान को मजबूत करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों ने कहा कि संविधान को आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना कांग्रेस की सतत प्राथमिकता है।