Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह में गूंजे राग-रंग, पंडित जगदीश मोहन की स्मृति को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, वी.एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद द्वारा रविवार, 23 नवंबर को किराना घराने के प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित जगदीश मोहन की पुण्य स्मृति में भव्य शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। धौलाना के नंदपुर गांव स्थित पंडित जोधाराम फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में वीनू चौधरी (डायरेक्टर परिवर्तन स्कूल) मुख्य अतिथि रहीं, जबकि बलदेव भाई शर्मा, सुरेंद्र सुशील, डॉ. आर.के. पोद्दार और सुबोध शिशोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हंसजा शर्मा और यशिका शर्मा द्वारा गणेश वंदना की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने राग बहार में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राग भैरवी और किरवानी में चतुरंग के गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित तपन रॉय के निर्देशन में कथक नृत्य, वसंत ऋतु आधारित ठुमरी और बंगाली लोक नृत्य झूमुर की फ्यूजन प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण बटोरा।

दिल्ली से आए कलाकार राजेश नेगी ने राग पहाड़ी में द्रुत ख्याल और भजन प्रस्तुत किया। ए ग्रेड कलाकार मालविका मंडल ने राग मधुवंती और भैरवी में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। शानू बब्बन ने राग गुजरी तोड़ी प्रस्तुत किया। नवोदित गायिका चैती शर्मा ने रागमाला में 10 मिनट में 25 राग गाकर कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। बीपीए छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

वाद्य संगति में चैती शर्मा, प्रीति त्रिगुणायत, चरणजीत सिंह, आयुष्मान, सुसमय मिश्र, देवाशीष डे और पंडित देवेंद्र वर्मा ब्रजरंग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति शर्मा ने किया। ये सभी प्रस्तुतियां पंडित हरिदत्त शर्मा के संरक्षण में तैयार की गईं।

समारोह में पंडित जोधाराम शर्मा और कैप्टन बी.डी. शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा सेनानिवृत्त सैनिकों के पी. सिंह, मुरारी सिंह, ऋषिपाल सिंह और ओमपाल सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। लगभग साढ़े तीन घंटे चले इस कार्यक्रम को दर्शकों ने बेहद सराहा।