Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत को मिला संविधान गौरव रत्न सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारतीय संविधान सेवक संघ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में गाजियाबाद की पूर्व मेयर प्रत्याशी और एसबीएन ग्रुप की चेयरपर्सन पुष्पा रावत को संविधान गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में पुष्पा रावत समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने पुष्पा रावत को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित जनसमूह ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।

पुष्पा रावत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और समाज के उत्थान के लिए उनके संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा, शिक्षा सुदृढ़ीकरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य करना ही उनका लक्ष्य रहा है, और आगे भी काम को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एसबीएन ग्रुप के डायरेक्टर तरुण रावत को भी उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मंच पर भारतीय संविधान सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं और युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधानिक मूल्यों के संरक्षण, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना रहा।