Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी विश्वविद्यालय में “राइज इन इंडिया” प्रदर्शनी का दूसरा दिन आकर्षण का केंद्र, छात्रों में दिखा उत्साह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, एचआरआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय “राइज इन इंडिया” प्रदर्शनी का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण और सफल रहा। प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत के ऐतिहासिक, प्रौद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को एक ही मंच पर प्रस्तुत करना है। दूसरे दिन बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न चित्रों, मॉडलों और वीडियो प्रेजेंटेशन ने दर्शकों को भारत की उपलब्धियों से रूबरू कराया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति, विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़े जीवंत मॉडल रहे, जिन्हें छात्रों और शिक्षकों ने विशेष रूप से तैयार किया था।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत ने विज्ञान, तकनीक, संस्कृति और अर्थव्यवस्था जैसे सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रदर्शनी भारत की समृद्ध धरोहर और प्रगति को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए कई मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी में सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। ISRO और DRDO के स्टॉल्स पर छात्रों ने उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही एचआरआईटी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्कूलों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल और कुलपति डॉ. डी. के. शर्मा द्वारा प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।

छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के कारण प्रदर्शनी का दूसरा दिन अत्यंत सफल रहा। “राइज इन इंडिया” प्रदर्शनी 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क है।