यूपी – गाजियाबाद, 24 नवंबर 2025 को दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के मुख्य कार्यालय, सेक्टर-23 गाजियाबाद में श्रद्धापूर्वक हवन और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सोनवीर खुटैल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोमवीर सोनू, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद रणवीर प्रधान, युवा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, हरनाम भाई और मीडिया प्रवक्ता रविंद्र त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीनबंधु सर छोटूराम के कृषक हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके आदर्शों और उनकी संघर्षपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संगठन ने कहा कि किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए सर छोटूराम का मार्गदर्शन आज भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।







