Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एसआईआर की जटिल और पक्षपाती प्रक्रिया को सरल व निष्पक्ष बनाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 24 नवंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आवाहन पर एसआईआर (SIR) की अनावश्यक, जटिल, पक्षपाती एवं ब्लू की आत्मघाती प्रक्रिया को सरल और निष्पक्ष बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ओबीसी पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और जिला अध्यक्ष यशवीर चौधरी उर्फ हिमांशु के नेतृत्व में डीएम को दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में जटिलता, पक्षपात और ब्लू फॉर्म की बाध्यता से आम जनता और विशेषकर पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अत्यधिक परेशानी हो रही है। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम और जनसुलभ बनाए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें विजयपाल चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनल नगर पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, अकबर चौधरी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग, सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल, कपिल यादव जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अमित यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, कमरुद्दीन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष, राम भूल पाल, गौरव शर्मा विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अमित शर्मा, कुलदीप चौधरी, महेश कश्यप सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार और निर्वाचन विभाग जनता की समस्याओं को देखते हुए प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करेगा।