Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राइज़ इन इंडिया 2025 का भव्य शुभारंभ, एस.पी. सिंह बघेल और डॉ. अनिल अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, HRIT विश्वविद्यालय में “राइज़ इन इंडिया 2025” के छठे संस्करण का शानदार आगाज़ केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन के पहले ही दिन विज्ञान, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और स्टार्टअप्स क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया।

यह आयोजन भारत की प्रगति, नवाचार, आत्मनिर्भरता और उभरती तकनीकों को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर विभिन्न मंत्रालयों, वैज्ञानिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्टार्टअप्स ने अत्याधुनिक तकनीक, शोध और नवाचार का प्रदर्शन किया। युवाओं और उद्यमियों के लिए विशेष इनोवेशन कॉरिडोर आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ सूक्ष्म उद्योगों और स्टार्टअप्स के नवीन मॉडल और विचार प्रस्तुत किए गए।

उद्घाटन समारोह में एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि राइज़ इन इंडिया का छठा संस्करण देश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा, दिशा और विश्वास प्रदान करेगा। डॉ. अनिल अग्रवाल ने कार्यक्रम को भारत की क्षमताओं, कौशल और नवाचार शक्ति का वैश्विक प्रतिनिधित्व करने का बेहतरीन अवसर बताया।

प्रदर्शनी में सरकारी और निजी विद्यालयों एवं कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ISRO और DRDO के स्टॉल्स पर छात्रों ने उन्नत तकनीकों की जानकारी हासिल की। HRIT विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।

“राइज़ इन इंडिया” प्रदर्शनी छात्रों, शोधकर्ताओं और युवाओं के लिए नवाचार की दुनिया से रूबरू होने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है।