Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने “पड़ोसियों के अधिकार” पर दस दिवसीय मुहिम शुरू की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जमात-ए-इस्लामी हिन्द, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) ने “आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज” के संदेश के साथ “पड़ोसियों के अधिकार” विषय पर दस दिवसीय मुहिम की घोषणा की है। यह अभियान 21 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इसी संदर्भ में गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर प्रैस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के सचिव वहाबुद्दीन और जिला अध्यक्ष अमजद खान शामिल हुए।

वार्ता में बताया गया कि इस्लाम में पड़ोसियों के अधिकारों को विशेष महत्व दिया गया है। कुरआन में न केवल निकट रहते पड़ोसियों, बल्कि अस्थायी रूप से आसपास रहने वाले लोगों से भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की सीख दी गई है। संगठन ने इस संदेश को समाज में व्यापक रूप से पहुँचाने का संकल्प लिया।

वहाबुद्दीन ने चुनाव आयोग द्वारा बारह राज्यों में कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया को इस मुहिम से जोड़ते हुए कहा कि लोगों को चाहिए कि वे अपने पड़ोस में रहने वालों की सहायता करें और किसी भी समस्या का आपसी सहयोग से समाधान निकालें।

जमात के नगर अध्यक्ष मौ. आसिम और कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.आर. रहमानी ने बताया कि दस दिवसीय अभियान के दौरान शहरभर में चाय सभाएँ, सभी धर्मों के पड़ोसियों के साथ संवाद कार्यक्रम, महिलाओं व युवाओं के लिए जागरूकता गतिविधियाँ, मोहल्लों में सफाई अभियान, रास्ते के अधिकारों पर रैलियाँ व विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रैस वार्ता में संस्था के सदस्य और सहयोगी मास्टर मेहरूददीन, मौ. इलियास, हाजी निसार, मीडिया प्रभारी सलाउददीन, रशीद अहमद, अशोक गुप्ता, संजय सिंह और अंकुर शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।