यूपी – गाजियाबाद, गणेश हॉस्पिटल द्वारा सामाजिक संस्था उज्जवल भारत मिशन के सहयोग से बालाजी अपार्टमेंट, पटेल मार्ग पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने जांच सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में गणेश हॉस्पिटल की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए लोगों को जागरूक भी किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. विराज, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रियंका चौहान, डॉ. सीमा, योगेश कुमार, मनोज कुमार, वी.के. तिवारी, आदिल, भूपेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, अंशिका, मोहिनी, करिश्मा, निकिता और ऋतू ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

उज्जवल भारत मिशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा, डॉ. सतीश भारद्वाज, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी स्नेहा शिशोदिया, राहुल त्यागी, कृष्ण कुमार, मनोज अग्रवाल, अमित गोयल, प्रवीण गुप्ता, महेंद्र सिंह, अरुण अग्रवाल, अनिल शर्मा, अंजू अग्रवाल, संजीव नागपाल, चरण शंकर शर्मा, नीतू कंसल, ममता गर्ग, राहुल आनंद, गीतांजलि गुप्ता, रजनी, हेमा भाटी, रीना शिशोदिया, कुसुम आर्य, कविता कौशिक, शिवानी, इजाज़उद्दीन और यशोदा कौशिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है।






