Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महानगर टीम SIR अभियान में पूरे दिवस सक्रिय, मतदाताओं को तत्काल मिला सहयोग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपा महानगर इकाई पूरे दिन शहरभर के विभिन्न मतदेय स्थलों पर सक्रिय रही। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठन इकाइयों के सदस्य BLO के साथ मिलकर मतदाताओं की सहायता करते रहे। टीम ने गणक फॉर्म भरवाने, जमा कराने व मतदाता सूची से संबंधित सुधार कार्यों में नागरिकों को त्वरित सहयोग प्रदान किया।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी अपने गृह वार्ड 71 के सभी बूथों पर निरंतर उपस्थित रहे। वे संजय नगर सेक्टर–23 स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, डीडीपीएस, रामकिशन इंस्टीट्यूट और भगीरथ पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएँ सुनकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, अभिनव मुखर्जी, अनिल अरोड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उनके साथ रहे। टीम ने मतदाताओं को फॉर्म–6, 6B, 7 और 8 से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर 9 दिसंबर से शुरू होने वाले नव मतदाता जोड़ो अभियान के प्रति जागरूक किया।

अभियान को सफल बनाने में महानगर संयोजक सुभाष शर्मा, गेल डायरेक्टर संजय कश्यप, पार्षदगण एवं मंडल अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर–घर जाकर पात्र नागरिकों तक पहुंचें और सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।

विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिला और SIR प्रक्रिया को शहरभर में गति मिली।