यूपी – गाजियाबाद, श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच एवं जनशक्ति एक आवाज़ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, नवीन हॉस्पिटल के सहयोग से भगवान परशुराम मंदिर परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ डॉक्टर संजीव शर्मा ने फीता काटकर किया, जबकि मंदिर के मुख्य पुरोहित देवी पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। संस्थापक हरीश शर्मा ने सभी सहयोगियों व डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉक्टर संजीव शर्मा ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की सलाह दी।

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। नवीन हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी, शुगर, आँखों की जांच, हड्डी व जोड़ रोग संबंधी परामर्श, महिला स्वास्थ्य परामर्श सहित आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन जारी रहेगा।

कैंप में परशुराम ब्राह्मण एकता मंच व जनशक्ति एक आवाज़ चैरिटेबल ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नवीन हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम में डॉक्टर सचान (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), डॉक्टर अभिषेक जैन (फिजियोथैरेपिस्ट), डॉक्टर गौतम शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर अनुज गौड़ सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। मार्केटिंग टीम से अभिराज त्यागी व मदनपाल त्यागी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक हरीश शर्मा ने सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, स्वयंसेवकों व मंदिर समिति का धन्यवाद किया।






