वेव सिटी में बैठक, अधिक से अधिक बायोडाटा जमा कराने पर जोर
यूपी – गाजियाबाद, साहिबाबाद के गोल्डन कैसल पार्टी लॉन में 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले 12वें विवाह योग्य जाट युवक–युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को क्लब हाउस, ड्रीम हाउस वेव सिटी में जाट समाज की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव साझा किए और अधिक से अधिक बच्चों के बायोडाटा जमा कराने की अपील की।
परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में युवक–युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हो रहे हैं, जिससे समाज के कई परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य योग्य परिवारों और बच्चों को एक मंच पर लाना है, ताकि विवाह के लिए उपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।
बैठक के दौरान राजकुमार चौधरी ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज के सदस्यों से समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की।
धर्मेंद्र चौधरी और अजय पाल प्रमुख ने वेव सिटी में रहने वाले सभी जाट परिवारों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कोषाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि दूरदराज से आने वाले परिवारों की सहायता के लिए समिति विशेष व्यवस्था करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
डॉ. सरोज सिरोही ने मंच से उम्मीदवारों का परिचय करवाने की जिम्मेदारी स्वीकार की।
बैठक की अध्यक्षता अजब सिंह तेवतिया ने की। इस दौरान अरुण चौधरी भुल्लन, धर्मेंद्र चौधरी, अरविंद बालियान, राजकुमार चौधरी, अजयपाल प्रमुख, सरोज सिरोही, रीटा अत्री, संजीव चौधरी, रवींद्र चौधरी, सुखबीर सिंह, श्याम सिंह, अजय चौधरी, राजीव, विनोद कुमार फौजी, मोहित चौधरी, प्रमोद चौधरी, प्रमोद मलिक, सतीश चंद पंघाल, निरंजन सिंह, राजीव तेवतिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।







