Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राजनगर आरडब्ल्यूए व भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क चिकित्सा व रक्तदान शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राजनगर आरडब्ल्यूए और भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को राजनगर स्थित रामलीला मैदान में भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यतंती केयर फाउंडेशन और पीजीआई नोएडा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान किया।

शिविर का उद्घाटन एसीपी सूर्यबलि मोर्या और निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रवीण चौधरी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डायटिशियन, दंत एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों सहित कई अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। मैक्स वैशाली के आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ निकुंज अग्रवाल, सर्जन डॉ सुनील धर, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ संजय सिरोही, त्वचा एवं योन रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षवर्धन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुचित्रा वर्मा, डॉ शीतला प्रसाद और डॉ गौरव मिनोचा सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए।

शिविर में बीएमडी, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। रक्तदान शिविर पीजीआई नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आयोजित हुआ। एकत्रित रक्त का उपयोग पीजीआई नोएडा द्वारा कैंसर पीड़ित बच्चों के उपचार में किया जाएगा।

चिकित्सकों की सलाह पर ईआरडी केयर फाउंडेशन के सहयोग से 10 वॉकिंग स्टिक और 2 व्हीलचेयर जरूरतमंदों को वितरित की गईं। राजनगर आरडब्ल्यूए और भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने बताया कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राजनगर आरडब्ल्यूए के महामंत्री अमरीश कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ एस एस पुरी, मीडिया प्रभारी सुनील दत्त, पंकज भारद्वाज, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला, सौरभ गर्ग, राजनगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, दीपक कांत गुप्ता, जीपी अग्रवाल, सिमरन रंधावा तथा भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेंद्र गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंजू मित्तल, अजय गोयल, पीयूष गोयल और अंकित सिंघल सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग किया।