Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अपने-अपने राम कथा में कार्यक्रम संयोजक विभू बंसल ने डॉ. कुमार विश्वास का किया स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़/पिलखुवा, नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विभू बंसल ने अपने-अपने राम कथा में पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया। दिनांक 21/11/2025 को आयोजित इस दिव्य कथा में लगभग 15,000 रामभक्तों ने सहभाग कर भावपूर्ण वातावरण को और भव्य बना दिया।

कथा के दौरान कमला बहन, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र कश्यप, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, निवर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अशोक गोयल, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. वागेश दिनकर ने किया तथा अंकुर अग्रवाल, संदीप गोयल, संदीप सिंघल और अभिषेक शर्मा सहित कई समाजसेवियों ने सहयोग दिया।

कथा में डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि राम कथा का प्रारंभ भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई कथा से होता है। भगवान शंकर ने लोकहित में जनमानस को जीवन के आदर्श मार्ग दिखाने के लिए राम कथा का उपदेश दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।